Showing posts with label statewise election news in hindi. Show all posts
Showing posts with label statewise election news in hindi. Show all posts

Monday, April 21, 2014

Pravin Togadia Attack On Muslim To Evict From Hindu Areas

http://www.bhaskar.com/article-ht/GUJ-RAJ-pravin-togadia-attack-on-muslim-to-evict-from-hindu-areas-4588294-NOR.html

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने चुनावी मौसम में मुसलमानों को निशाना बनाया है। तोगड़िया ने मुसलमानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे हिंदू बहुल इलाकों से घर खाली करें। गुजरात के भावनगर में तोगड़िया ने शनिवार रात को  विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक मुस्लिम बिजनेसमैन के घर के बाहर हंगामा भी किया। इस मुस्लिम बिजनेसमैन ने हिंदू बहुल क्षेत्र में हाल ही में घर खरीदा है। वीएचपी और बजरंग दल ऐसे सौदों का विरोध कर रहे हैं। तोगड़िया ने मुस्लिम बिजनेसमैन को 48 घंटों के भीतर खाली करने की धमकी दी और कहा यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके दफ्तर पर पत्थर, टायर और टमाटरों से हमला किया जाएगा। तोगड़िया ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस घर को अपने कब्जे में ले लें और इस पर बजरंग दल का बोर्ड टांग दें।

आगे पढ़ेंः तोगड़िया ने उड़ाई कानून की धज्जियां

Thursday, November 28, 2013

National News :Tarun Tejpal Profile In Hindi.

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-tarun-tejpal-and-bad-sex-in-fiction-award-4447871-PHO.html

लंदन. यौन उत्‍पीड़न के आरोप में फंसे पत्रकार और कारोबारी तरुण तेजपाल शुक्रवार को गोवा पुलिस के सामने पेश होंगे। उन्‍होंने गोवा पुलिस से शनिवार तक का वक्‍त मांगा, लेकिन गोवा पुलिस ने उन्हें मोहलत देने के इंकार कर दिया। तेजपाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली है। साथ ही उन्होंने पुलिस के अल्‍टीमेटम के बावजूद शुक्रवार को पेश होने से इंकार कर दिया था।
खोजी पत्रकारिता और अपने नॉवेल के दम पर पूरे देश में अलग मुकाम हासिल करने वाले तरुण तेजपाल पर यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगने से सभी हैरान हैं, लेकिन जो लोग उनके नॉवेल पढ़ते रहे हैं, शायद वह इतने हैरान नहीं हैं।
(CCTV फुटेज में महिला को लिफ्ट के भीतर खींचते दिख रहे हैं तेजपाल)
तरुण तेजपाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जितनी संजीदगी के साथ छाप छोड़ी, उससे कहीं ज्‍यादा बिंदास उपन्‍यास उन्‍होंने लिखे। 'सेक्‍स' उनके विचारों पर हमेशा से हावी रहा। एक बार गोवा में उन्‍होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से कहा था, 'आप गोवा में हैं तो खूब खाइए, पीजिए और जिसके साथ चाहें सोइ जाइए।'
2010 में प्रकाशित उपन्‍यास 'द स्‍टोरी ऑफ माय एसेसिन' में तरुण तेजपाल ने लिखा- 'पॉवर दुनिया का इंजन है, तो सेक्‍स और पैसा ऑयल व ल्‍यूबरिकेंट के समान हैं। भगवान एक ऐसी गोली है, जिसका अविष्‍कार उन लोगों ने किया है, जो पैसा और पॉवर रखते हैं, सेक्‍स का सुख भागते हैं। भगवान के नाम की गोली उन लोगों को दी जाती है, जिनके पास कुछ नहीं होता।

Monday, November 25, 2013

राजस्थान में बरसे मोदी: कांग्रेस गरीबों को इंसान नहीं, वोट बैंक समझती है.

कोटा. भाइयो-बहनों मैं कोटा कई बार आया हूं। संगठन के कार्य से भी आया हूं, सार्वजनिक सभाएं करने भी आया हूं, लेकिन कोटा ने आज सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मुझे नहीं लगता निकट भविष्य में आपका यह रिकार्ड को कोई तोड़ पाएगा।
  चुनाव : मैं पहली बार ऐसे चुनाव देख रहा हूं, चुनाव विधायक नहीं लड़ रहे हैं, राजनीतिक दल नहीं लड़ रहे हैं। यह चुनाव जनता-जनार्दन लड़ रही है। इमरजेंसी के समय देश के नेता जेल में थे, इंदिराजी ने देश को जेलखाना बना दिया था। मुझे याद है, वह चुनाव भी जनता ने लड़ा था। कांग्रेस को उत्तर भारत से साफ कर दिया था।


भाइयो-बहनों,
मैं सबसे पहले भाजपा की ओर से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूंमुझे बताया गया कि भीड़ अधिक होने के कारण स्टेडियम के गेट बंद करने पड़े। मैं अभी रास्ते में आ रहा था तो हजारों लोग स्टेडियम के बाहर खड़े थे। उन्हें अंदर आने का मौका नहीं मिला। मैं उनसे क्षमता मांगता हूं। मैं कोटावासियों को कहता हूं कि स्टेडियम में जगह हो या न हो, मेरे दिल में आपके लिए भरपूर जगह है।
गुजरात मॉडल: शिक्षा की स्थिति कैसी होनी चाहिए? हमारे कांग्रेस के मित्र और कुछ कांग्रेस की मदद करने वाले पंडित बार-बार सवाल उठाते हैं। गुजरात का मॉडल गुजरात के बाहर चलेगा क्या? आपको बताना चाहता हूं, राजस्थान में इंजीनियरिंग के दस कॉलेज हैं। गुजरात में 19 हैं। जवाब दो, मॉडल चल सकता है या नहीं। राजस्थान में इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस 45 हजार रुपए है। गुजरात में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस 15 सौ रुपए है। मॉडल चल सकता है या नहीं।