गाजियाबाद. बेटी आरुषि और नौकर हेमराज की हत्या करने के दोषी तलवार दंपती को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। केस में फैसला लिखा जा चुका है।
केस में सीबीआई की ओर से तलवार दंपति के लिए फांसी की सजा की मांग की
गई थी। सीबीआई ने अपनी दलील में कहा था कि तलवार दंपति ने केवल आरुषि और
हेमराज की न केवल हत्या की गई बल्कि उनके शवों को ब्लेड से काटा भी, इसलिए
यह गंभीरतम अपराध की श्रेणी में आता है। लिहाजा उन्हें फांसी की सजा दी
जानी चाहिए। वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि तलवार दंपति ने अपनी बेटी खोई है,
इसके अलावा तलवार परिवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। लिहाजा उनकी सजा
में नरमी बरती जाए।
तलवार दंपती इस सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में मौजूद हैं। सीबीआई ने
दलील दी कि इस दंपती ने खून तो किया ही, सबूत मिटाने की भी हर संभव कोशिश
की। इसलिए नूपुर और राजेश तलवार को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए। (जानिए, क्यों कातिल करार दिए गए नुपुर और राजेश तलवार)

No comments:
Post a Comment