नई दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के सिलसिले में दिल्ली के आंबेडकर नगर में आयोजित रैली
को संबोधित करते हुए शीला दीक्षित की तारीफ की और बीजेपी पर निशाना साधा।
राहुल की इस रैली के दौरान कुर्सियां खाली नजर आईं, कई लोग भाषण शुरू होने
से पहले ही जाने लगे।
शीला दीक्षित को उठकर खुद कहना पड़ा कि अभी मत जाइये, 10 मिनट राहुल गांधी को सुनकर जाइये। लेकिन शीला की अपील का लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। लोगों के जाने का सिलसिला जारी रहा। राहुल ने अपने भाषण में सिर्फ दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाने के अलावा कोई नई बात नहीं कही। वह जब भाषण दे रहे थे, उस वक्त भी लोग उठकर जाने लगे। लोग जा ही नहीं रहे थे, बल्कि बीच में खड़े भी हो गए थे। शायद यह नजारा देखकर राहुल ने अपनी बात सात मिनट के भीतर ही खत्म कर दी।
Read More At :- http://bit.ly/HYTcxX

No comments:
Post a Comment